आज का पंचांग व राशिफल (28.06.2020)

ज्योतिष लेटेस्ट न्यूज़

28 जून का पंचांग

दिनांक-28 जून
माह-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
तिथि- अष्टमी
दिवस-रविवार
नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी
करण-विष्टि
सूर्योदय-05:26am
सूर्यास्त-07:25pm
सूर्य राशि-मिथुन
चन्द्र राशि- कन्या
शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:57 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त-02:49 pm से 03: 46 pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:09 pm से 07:39 pm तक
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपका मन अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार कर दुख से आहत हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहने वाला है। अपनी कार्यकुशलता के दम पर काम और रिश्ते में तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे, जिससे फायदा होगा। गृहस्थ जीवन सुख से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति काबू में रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम ठीक रहेगी। ईश्वर पर विश्वास रखे न्याय जरुर होगा। अपनी आर्थिक परिस्थिति को ठीक करने के लिये आप लपरावाही करने की आदत का त्याग कर दें तो ठीक रहेगा।जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम बढ़ेगा। छात्रों के लिये आज दिन बेहतर रहेगा। शुभ अंक-9 शुभ रंग-केसरिया

वृषभ राशि का राशिफल:-
अपने बन्धु भाईयो के साथ सहृदय व्यवहार आपको दुख का कारण हो सकता है वो आपके उदारता का अनैतिक लाभ लेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा और रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सोच समझकर किसी की सहायता करें। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। जो फलीभूत हो सकती है। संतान आज जिद के कारण आप को परेशान कर सकती है। शुभ अंक-6 शुभ रंग-पिंक

मिथुन राशि का राशिफल:-
आर्थिक स्थिति आपके अनूकूल रहेगी। आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुख देने वाला साबित होगा। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और प्रेमी से खूब बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको और थोड़ा ध्यान देकर काम करना होगा। बिजली के सामान का काम करने वाले आज अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन किए गए शुभ कर्म धर्म के काम आपको मानसिक शान्ति प्रदान करेंगे। जिससे आपका आत्म बल बढ़ेगा।परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बना रहेगा। परिवार के जन आपके सहयोगी रहेंगे। शुभ अंक-7 शुभ रंग-धानी

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो रहे हैं जो की आपके लिये शुभ रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की राय लेकर कोई बड़ा काम करेंगे। काम के सिलसिले में आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और दिन आपकी पकड़ में होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। आपको चिन्ता नहीं होनी चाहिये। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। अपने मानसिक स्थिति को स्थिर बनाके रखना आपके लिये चुनौती रहेगी। प्रेम में पड़े जातको के लिये दिन खुशनुमा रहने वाला है। शुभ अंक-2 शुभ रंग-क्रीम

सिंह राशि का राशिफल:-
नौकरी करने वाले लोगो के लिये आज का दिन तनाव वाला हो सकता है। आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपको संपत्ति संबंधित कोई फायदा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेमी लोगों को आज थोड़ा ध्यान से चलना होगा और रिश्ते में नीरसता रहेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर परिवार में प्रेम बढ़ेगा। साथ बैठकर कोई फिल्म देखेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार बढ़ेगा। खर्चे अधिक होंगे। किसी महिला मित्र से आज आपका किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। जिसके कारण आप को तनाव हो सकता है। आपके पिता के साथ अच्छा कम्युनिकेशन हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम में सफलता रहेगी। शुभ अंक-1 शुभ रंग-केसरिया

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। भाग्य का सितारा भी बुलंद रहेगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज आपको अपनी तेज बुद्धि का फल मिलेगा। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे, लेकिन इनकम भी अच्छी रहेगी। सेहत के प्रति थोड़ा जागरूक रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा ध्यान से रहना होगा क्योंकि प्रिय गुस्सा कर सकता है। आज अति आत्मविश्वास के कारण व्यापार में कुछ नुकसान संभव है। आपको इससे बचना चाहिये। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज़ मिल सकता है। शिक्षा में आज आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। शुभ अंक-5 शुभ रंग-हरा

तुला राशि का राशिफल:-
व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रुप से आज चलती रहेगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपके खर्चे अधिक रहेंगे। मानसिक तनाव आप पर भारी रहेगा। घर परिवार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के मध्य तनाव बना रहेगा। छात्रों को उनकी मेहनत से कुछ कम परिणाम मिल सकते है। किन्तु निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अविवाहितों के लिये आज प्रेम संम्बन्ध सामान्य रहेगा। किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक आयोजन कर सकते है। शुभ अंक-6 शुभ रंग-सफेद

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
कार्य क्षेत्र में आज के काम से लोग प्रभावित रहेंगे। आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपका दिन अच्छा जाएगा। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। जिससे आपका मान सम्मान प्राप्त होगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया रिश्ता आ सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रह सकता है। आज संतान से संबंधित कोई सुखद घटना घट सकती है। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। शुभ अंक-9 शुभ रंग-मैरुन

धनु राशि का राशिफल:-
दवा व्यपार से जुड़े लोगो के लिये दिन सख्त रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को आज थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। कागजी कार्यवाही ठीक रखना चाहिये, अन्यथा सरकारी कार्यवाही हो सकती है। संम्पत्ति से सम्बन्धित कामकाज के लिये आज का दिन अनूकूल है। विशेषकर खरीद फरोख्त को लेकर जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य ठीक रहने वाला है। संतान के साथ दिन अच्छा बीतेगा। शुभ अंक-3 शुभ रंग-पीला

मकर राशि का राशिफल:-
आर्थिक स्थितियां आज अनूकूल रहने वाली है। मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। परिवार में समझदारी बढ़ेगी। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन खुश रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शेयर में पैसा लगाने वालों को कुछ लाभ मिल सकता है। शिक्षार्थी आज पढ़ाई के काम लापरवाही कर सकते हैं। जिसका असर बहुत बुरा हो सकता है। सावधान रहना चाहिये। संतान के लिये आज आप कुछ चिन्ता का भाव रख सकते हैं। प्रेम जीवन के लिये दिन अच्छा है। शुभ अंक-8 शुभ रंग-काला

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको प्रणायाम करना चाहिये। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में गुस्सा बढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्वयं पर भरोसा बनाए रखें और दूसरों की मदद करने का विचार बनाएं। जीवन के लक्ष्यों के प्राप्त करने हेतु आप में अनुशासनात्मक प्रवृत्ति को बनाकर रखना जरुरी है, अन्यथा लक्ष्य से भटक सकते है। जीवनसाथी आप से आज बहुत डिमान्डिग हो सकती है। जिसके कारण आपके दाम्पत्य में तनाव हो सकता है। शुभ अंक-4 शुभ रंग-नीला

मीन राशि का राशिफल:-
स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इससे आपके रिश्ते में और रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रुप से रहेगी। परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण रहेगा। आज किसी के साथ दिल लगाना ठीक नहीं क्यूंकि यह आपकी भूल होगी। यह बात आपको भविष्य में मालूम होगी। संतान की शिक्षा के लिये आप आज उचित प्रबन्ध करने के सारे प्रयास करेंगे। शुभ अंक-3 शुभ रंग-सुनहरा

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                                सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)
                                    धर्म आस्था ज्योतिष संस्थानम्
                                                       (श्री धाम वृंदावन)
                                                मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *