आठ जुलाई को अपना नया म्यूजिक रिलीज करेंगे प्रिंस नरुला

नई दिल्ली

अभिनेता और गायक प्रिंस नरुला के आगामी म्यूजिक वीडियो ‘फॉल’ के फर्स्ट लुक के बाद अब इस म्यूजिक वीडियो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव पर अपने प्रशंसकों से बात करते समय प्रिंस ने ‘फॉल’ की रिलीज डेट का एलान किया। उन्होंने कहा कि ‘फॉल’ के जरिए उनके प्रशंसकों को लव आजकल दोबारा देखने को मिलेगा। यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। वह अगले महीने की आठ तारीख को इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

सोमवार को वह इसका ऑफिशियल पोस्टर सार्वजनिक करेंगे। इस दौरान एडवेंचर रियलिटी शो रोडीज सीजन 18 के दौरान नेहा धूपिया से होने वाले झगड़े के बारे में प्रिंस ने कहा कि नेहा उनकी बहन जैसी हैं। नेहा और उनके बीच झगड़ा देखकर लोगों को भी काफी मजा आता है। किसी विषय पर अलग सोच होना ही दोनों के बीच झगड़े का मुख्य कारण होता है। जहां उन्हें लगता है कुछ गलत हो रहा है, वह लड़ जाते हैं। उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन है? लेकिन दोनों के बीच की लड़ाई शो के अंदर तक ही सीमित रहती है। शो की शूटिंग पूरी होने के बाद सभी लोग एक साथ खूब मस्ती करते हैं।

प्रिंस नरुला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह कई रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने उनमें से कई को जीता भी हैंl प्रिंस नरुला ने एक्ट्रेस युविका चौधरी से शादी की हैं।दो सोशल मीडिया पर जमकर अपनी फोटो शेयर करते हैं।

इसके जरिये वह नज सिर्फ अपने फैंस से जुड़े रहते हैं बल्कि वह अपने फैंस को अपने डेली लाइफ की अपडेट भी देते हैं। दोनों साथ में कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो में भी साथ भाग लिया हैं। दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *