भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और Former Union Minister Arun Jaitley का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से Delhi स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती थे। वह 66 साल के थे। Jaitley की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। वह राज्यसभा के सदस्य थे।
Jaitley का इलाज America में हो चुका था। Jaitley के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। Jaitley की मौत की खबर मिलते ही Home Minister Amit Shah हैदराबाद की अपनी यात्रा छोड़कर Delhi लौट रहे हैं।
जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा था, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही था। यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। उन्हें Soft tissue सरकोमा था, जो एक प्रकार का कैंसर होता है। Jaitley पहले से डायबिटीज के मरीज थे। उनका किडनी Transplant हो चुका था। Soft tissue कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के लिए America भी गए थे। उन्होंने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी करा रखी थी।