उत्तराखंड में आसमानी बारिश का दौर हो सकता है जारी, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली

राजधानी में मंगलवार को रुक-रुककर दिनभर होती रही झमाझम बारिश ने Delhi की फिजा ही बदल दी। उमस से तो राहत मिली ही, बल्कि हल्की ठंडक का एहसास भी होने लगा।

बारिश से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।  अभी मानसून ट्रफ Delhi के उत्तर से गुजर रहा है।

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी से नमी भरी पूर्वी हवा और अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही है। इनके प्रभाव से भी अभी अगले दो तीन दिन और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इसके अलावा, MP, ओडिशा के कुछ भागों में भी तेज बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय. अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मॉनसून ज्यादा असर दिखा सकता है।

इसके अलावा पूर्वी UP, Punjab, Haryana, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में असम, सिक्कम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई।

इस वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। असम और बिहार ज्यादा बाढ़ प्रभावित हैं। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, UP के मेरठ, गोरखपुर, भागलपुर और हिमालय के तराई इलाकों में मॉनसून ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *