एम्बुलेंस 108-102 चालकों की हड़ताल

रायबरेली

3 महीने से भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित Ambulances चालक प्रदेशीय आह्वान पर रविवार देर रात से हड़ताल पर चले गए। जिले स्थित GIC मैदान में वाहनों को खड़ा कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगा।

इसके चलते देर रात CHC और जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर रोगियों को परेशान होना पड़ा। तीमारदारों को निजी Ambulances का सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते सोमवार को सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल है।

जिले में Ambulances 102 व 108 की संख्या 89 है। जिनमें 284 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन दोनों Ambulances को अलग अलग फर्मों द्वारा संचालित किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि तीन माह से वेतन नहीं मिला है।

हम सभी अन्य जनपदों से है। अब स्थिति भुखमरी की आ गई है, पर Company वालों को इससे कोई लेना देना नहीं है। जो भी इनके विरुद्ध आवाज उठाता है उसे बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी जाती है।

अब ऐसे में हम सब बंधुआ मजदूर बन गए हैं। इन सभी मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल की है। यह हड़ताल तब तक चलेगी जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं की जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *