देश
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह कोरोना पॉजिटिव, घर में हुई आइसोलेट

Above Article
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उनके परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है । कोरोना संक्रमित होने के बाद विधायक अपने घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं। घर पर ही उनका इलाज होगा। विधायक ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं।
दीपिका पांडेय गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पांच महीने पहले विधायक अमेरिका गई थीं। वहां से लाैटने के बाद अपना टेस्ट कराया था। तब रिपोर्ट निगेटिव थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन रखा। अब नए सिरे से जांच कराने के बाद पांडेय की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।