कानपुर में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के आसार

महाशिवरात्रि पर्व से शहर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। बीती गुरुवार की रात हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है और हवाओं ने तेजी पकड़ ली है। आसमान में बदली छाई रहने से मौसम विभाग भी आने वाले 2 दिनों तक बारिश के आसार जता रहा है। दोपहर में धूप निकलने के साथ तेज हवाओं के कारण असर कम रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

फरवरी माह के दूसरे सप्ताह से मौसम में गर्माहट आनी शुरू हो गई थी और तेज धूप लोगों को थोड़ी चुभने लगी थी। घरों में रजाई और मोटे कंबल रख दिए गए थे और लोगों के फुल स्वेटर व जैकेट भी उतर गए थे। लोगों ने गुलाबी ठंड का आनंद लेना शुरू कर दिया था। इधर महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले अचानक मौसम ने फिर करवट बदल दी।

रात में मामूली बारिश के बाद सुबह आसमान में छाई बदली ने हल्की ठंड बढ़ा दी। तेज हवा और बारिश की फुहारों की वजह से 15 नवंबर से पहले बोई गई गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, कुछ जगह तैयार फसल गिर गई है।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. नौशाद खान के  आगामी सप्ताह में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कुछ जगह आंशिक रूप से बारिश से सकती है। हवा की रफ्तार सामान्य से तेज चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस  Record  किया गया।

Leave a Comment

x