Unnao के माखी के चर्चित दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार रविवार Raebareli में एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की चाची की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता समेत 3 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें Trauma Center Lucknow रेफर किया गया, जहां एक महिला की और मौत हो गई है।
रविवार दिन में करीब 1 बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान Lalganj की ओर से जा रहे ट्रक UP 71 AT 8300 और Raebareli जा रही सफेद रंग की कार डीएल 1 CL 8642 में जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दुष्कर्म पीड़िता समेत 3 लोगों को Raebareli के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अज्ञात घायल के तौर पर भर्ती करके बाद में लखनऊ Trauma Center रेफर कर दिया गया।
Lucknow में एक महिला की और मौत हो गई। रेप पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बताई गई है। रेप पीड़िता के चाचा Raebareli जेल में बंद है। रविवार को ये सभी लोग उनसे मिलने जा रहे थे। हादसा गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में Raebareli -बांदा हाईवे पर सुल्तानपुर खेड़ा मोड़ के पास हुआ।
सड़क सुनसान थी। तेज बारिश हो रही थी और Raebareli से Lalganj की ओर ट्रक जा रहा था। तीखे मोड़ पर कार भी आ गई। और ट्रक बेपटरी हो गया। कार अपनी लाइन में घिसटते हुए ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। Driver वाला हिस्सा ध्वस्त हो गया।