नई दिल्ली

किसानो का देशव्यापी चक्काजाम, पढ़े पूरी खबर

Above Article

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर पहरा है। यह प्रदर्शन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह जाम नहीं होगा। कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा है कि चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज चक्का जाम का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बलॉक किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है। ये तीन कानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें जिससे 200-300 नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है?

मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। खान मार्केट और नेहरू प्लेस के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी है।

हरियाणा: किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र पलवल में सुरक्षा कड़ी की गई है।

किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button