शाहजहांपुर
गंगा स्नान करने गए पांच लोग नदी में डूबे, दो की मौत

Above Article
यूपी में गंगा स्नान करने गए अलग-अलग जिले के पांच लोग नदी में डूबे गए। जिसमें से तीन भाइयों को समय रहते निकाल लिया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
शाहजहांपुर जिले परौर के मोहनपुर गांव के जयपाल प्रजापति के बेटे शिवम 11 साल, सुमित 8 साल, अमित 6 साल शनिवार को रामगंगा नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि नहाते समय तीन लोग डूबने लगे।
नदी में डूबता देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुमित व अमित को तत्काल निकाल लिया गया, जबकि शिवम को काफी देर बाद तलाश कर पाए।
वहीं दूसरी ओर बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर के रहने वाले अभिनीत गुप्ता और विजय गुप्ता, शुक्रवार की रात संभल जिले के राजघाट पर गंगा स्नान करने गए थे।
- नदी में नहाते समय अचानक दोनों गहने पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को काफी देर बाद नदी से मृत निकाला गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।