गर्मी ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, बढ़ा तापमान

हवा के रुख में आए बदलाव के बाद Delhi की सर्दी में ही गर्मी का Record खने को मिल रहा है। गुरुवार को Delhi के अधिकतम तापमान ने  वर्षो का Record तोड़ दिया। दिन में लोगों को न केवल गर्म कपड़े उतारने पड़ गए, धूप में तो उन्हें पसीना तक आ गया। हवा के रुख में बदलाव के चलते व मौसम साफ रहने के कारण Delhi के तापमान में तेजी से बढोत्तरी हुई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अभी सुबह और शाम के समय तो ठंडक बरकरार रहेगी।

आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है,  ठिठुरन वाली सर्दी पड़ने के आसार अब नहीं ही हैं। गुरुवार को Delhi का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का ही नहीं,  बीते आठ वर्षो के दौरान 13 फरवरी का सबसे अधिक तापमान है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 50 से 85 फीसद रहा। रिज क्षेत्र में तो अधिकतम 28.2 एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। तेज गर्म हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Comment

x