जानिए आज का राशिफल क्या कहता है (28/04/2019)

मेष राशि:-
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मनोरंजन का समय मिलेगा। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।

 

 

 

 

वृषभ राशि:-
पारिवारिक मामलों की उलझन, कार्य स्थल पर आपको कठोर निर्णय और गुस्सा दिला सकता है। आप के लिए धैर्य और आपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सावधानी आवश्यक है। व्ययवृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती है। ज्यादा भाग-दौड़ से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 

 

 

 

मिथुन राशि:-
आज आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। काम करते समय तथा आते-जाते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक तथा धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लेन-देन सोच-समझ कर करें, कठिनाइयां आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

 

 

कर्क राशि:-
आज नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। काम करते समय तथा आते-जाते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक तथा धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ अनबन हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

सिंह राशि:-
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप की स्थिति काफी मजबूत रहेगी। भूमि व भवन संबंधित कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम होंगे। धन प्राप्ति में सुगमता होगी। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

 

 

 

 

कन्या राशि:-
आज समय आपके लिये अनुकूल नही है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, आपको ऐसा लगेगा कि सब आपके खिलाफ हो रहा है। किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी। दोस्तो का रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। अपेक्षित फल नही मिलने से विद्यार्थी वर्ग को भी निराशा रहेगी। अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल नहीं तो किसी बड़ी बीमारी का शिकार बन सकते हैं।

 

 

 

 

तुला राशि:-
संपत्ति के क्रय-विक्रय की संभावना प्रबल है। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध कुछ बुरा मोड़ ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी चिंता का विषय हो सकता है।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि:-
इस अवधि के दौरान आप अत्यधिक उत्साही और स्फूर्तिवान बने रहेंगे। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। नौकरी के हालात में भी सुधार संभव है। भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। समाजसेवा में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। धनार्जन होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ललित कला, संगीत व साहित्य में आपकी रूचि रहेगी। लेकिन छोटी-मोटी बीमारियों से आपको कुछ परेशानी रह सकती है।

 

 

 

 

धनु राशि:-
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए मित्र बनेंगे। इसलिए इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा नहीं करनी चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किसी पुस्तकालय या एकांत जगह में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

मकर राशि:-
आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवन साथी की खोज कर रहे हैं, तो समय अच्छा है।

 

 

 

कुंभ राशि:-
आपकी योजनाएं सफल होंगी और सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलो में सावधानी से काम लें। संयमित दिनचर्या अपनाना ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनहानि की आशंका है। मित्रों के सहयोग से चिंता में कमी होगी। आर्थिक संदर्भ मे विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें।

 

 

मीन राशि:-
व्यावसायिक सन्दर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते है। जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Leave a Comment

x