America President Donald Trump इसी माह 24-25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। Trump के भारत दौरे को लेकर White House के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी Tweet भी की गई है। इसी ट्वीट में तारीखों की घोषणा भी की गई है।
White House के Tweet में बताया गया है कि President Donald Trump 24-25 फरवरी को PM Modi से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर होंगे। अमेरिकी President के तौर पर ट्रंप का यह पहला दौरा होगा।
Donald Trump की यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी रिश्ते को जाहिर करेगी। इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Trump के साथ उनकी पत्नी और America की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी साथ रहेंगी। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया PM Modi के गृह जनपद गुजरात जाने का भी कार्यक्रम है। इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2 बार भारत दौरा किया था।
ओबामा पहली बार 2010 और उसके बाद 2015 में वे एक बार फिर भारत दौरे पर आए थे। Donald Trump के भारत आने की चर्चा के साथ ही गुजरात जाने की भी चर्चा शुरू हो गई है। ट्रंप के दौरे को लेकर गुजरात सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
ये भी कहा जा रहा है कि अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में मौजूद सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन ट्रंप के हाथों करवाया जा सकता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बताया जा रहा है। इस स्टेडियम की क्षमता एक लाख 10 हजार दर्शकों की बताई जा रही है।