जानिए किस दिन अरविंद केजरीवाल CM पद की लेंगे शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी एतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी के मुखिया आगामी 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में CM पद की शपथ लेंगे।

इस बाबत  Arvind Kejriwal बुधवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ AAP के सभी नवनिर्वाचित 62 विधायकों की बैठक भी Arvind Kejriwal के आवास बुलाई गई है। जिसमें विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अगले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार शपथ ले सकती है।

Delhi की जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर विश्वास जताया है। केजरीवाल सरकार के 5 साल में किए गए विकास कार्यों का जादू इस कदर चला कि AAP ने Delhi की 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 62 सीटें जीतकर जबर्दस्त सफलता का इतिहास दोहरा दिया है।

कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल सकी। भाजपा को वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी के साथ 5 सीटों का भी फायदा हुआ। उसे 8 सीटें मिली हैं। वहीं, केजरीवाल की अगुआई में AAP Delhi में लगातार तीसरी बार जीतकर सरकार बनाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार 14 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकता है, इस बारे में अंतिम फैसला बुधवार को होने वाली आप विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

Leave a Comment

x