जानिए सफेद व्हील मछली के कारनामें

नार्वे के किनारे पाई गई रूस की सफेद व्‍हेल मछली इन दिनों सुर्खियों में है। इस मछली से कई देश चौकन्‍ने हो गए हैं। यह सफेद व्‍हेल रूसी जासूस हो सकती है। उसके शरीर पर एक खास किस्‍म का पट्टा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभव है कि उसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया हो।

सफेद व्‍हेल आर्कटिक में पाई जाती है। इस व्‍हेल के बारे में  जानकारी तब मिली जब ये व्‍हेल आर्कटिक द्वीप इंगोया में कई बार नॉर्वे के करीब पहुंची। यहां से 415 किलोमीटर दूर मर्नमांस्‍क में रूस के उत्‍तरी बेड़े का नौसैनिक का बड़ा ठिकाना है।

नॉर्वे ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसमें व्‍हेल के शरीर से एक पट्टा निकाला जा रहा है। ये पट्टा सफेद व्‍हेल के शरीर में काफी मजबूती से लगाया गया था। यह गोप्रो कैमरे का होल्‍डर था। इसमें कैमरा नहीं था। मछली के शरीर के ऊपरी हिस्‍से में एक लेबल चस्‍पा है, जो सेंट पीटर्सबर्ग की ओर इशारा करता है। नार्वे के एक मछुआरे ने बड़ी मेहनत के बाद मछली के शरीर से इस लेबल को अलग किया।

इस बाबत रूस के एक पूर्व सैन्‍य अफसर ने नॉर्वे के दावे पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बात से उन्‍होंने इंकार भी नहीं किया सफेद व्‍हेल रूसी नौसेना के बेड़े का हिस्‍सा रही हो। एक अन्‍य रूसी सैनिक का दावा है कि युद्ध संबंधी कार्यों के लिए हम डॉलफिन मछली का इस्‍तेमाल करते हैं।

 

Leave a Comment

x