अंतराष्ट्रीय

जापान में 7.3 की तीव्रता के भूकंप के तगड़े झटके किए गए महसूस, सभी सहमे

Above Article

जापान के फुकुशिमा, मियागी समेत कई इलाकों में शनिवार को को Earthquake के जोरदार झटके महसूस किए गए। Earthquake की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई। जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने रविवार को बताया कि फुकुशिमा प्रांत में आए Earthquake के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है और ना ही फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई असामान्यता पाई गई है। दस साल पहले भयंकर Earthquake आने से इस परमाणु संयंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा था।

प्रधानमंत्री सुगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कल आए Earthquake से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा, परमाणु संयंत्रों में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है। सब कुछ सामान्य है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम अभी Earthquake से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। अन्य किसी नुकसान का अभी पता लगाया जा रहा है।

शाम 7:37 बजे आए इस जोरदार Earthquake का केंद्र जापान के नामी शहर से 90 किमी पूर्व में स्तह से 54 किमी की गहराई पर था। Earthquake के बाद 8,60,000 घरों में बिजली गुल हो गयी थी। बिजली की आपूर्ति को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल Earthquake से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा Earthquake की खबर मिलने के तत्काल बाद अपने कार्यालय गए जहां एक आपदा केंद्र स्थापित किया गया। Earthquake तोक्यो से लेकर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र तक महसूस किया गया। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगले कुछ दिन तक और झटके आ सकते हैं। उन्होंने कहा है कि और अधिक शक्तिशाली भूकंप भी आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button