जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही का पहला गाना पनघट रिलीज, जाने खास खबर

बॉलीवुड

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही का पहला गाना पनघट रिलीज कर दिया गया है। वीडियो की शुरुआत में जाह्ववी कपूर लाल लहंगा में दुल्हन बनी नजर आती हैं।

वहीं, फिर राजकुमार राव और वरुण शर्मा वरमाला लेकर एंट्री मारते हैं। इस वीडियो सॉन्ग को बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने का म्यूजिक बहुत अच्छा है।

सॉन्ग पनघट को को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। इसके साथ ही दोनों ने असीस कौर और दिव्या के साथ अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। गाने की लाइन ‘बहुत कठिन है डगर पनघट की’ अमीर खुसरो की फेमस कविता से प्रेरित है।

इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर हार्दिक मेहता ने किया है। दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं, राजकुमार और वरुण शर्मा की यह दूसरी फिल्म है। दोनों ने पहली बार साल 2015 में रिलीज फिल्म डॉली की डोली में काम किया था।

यह फिल्म पिछले साल जून के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते टल गई। उस समय कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था।

अब यह फिल्म 11 मार्च, 2021 को रिलीज होगी। इससे पहले दिनेश विजान ने फिल्म स्त्री बनाई थी, जो सुपरहिट साबित हुई। अब देखना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *