जिलाधिकारी ने किया रवीदास नगर गंगाघाट का निरीक्षण

 

उन्नाव जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज शुक्लागंज स्थित रविदास नगर के गंगाघाट का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति को देखते हुये सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे जो पांच घर हैं, उन्हें तत्काल खाली कराते हुये परिवार को पंचायत घर में रहने की व्यवस्था करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर कुल 80 परिवार प्रभावित हैं, जो खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि जान-माल का खतरा नहीं होना चाहिये। सभी लोगों के खाने/पीने/दवा व रहने की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से की जाये।

उन्होंने कहा कि रहने की व्यवस्था करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाये। ‘‘दो गज दूरी-मास्क जरूरी‘‘ का पालन हो। जहां कटान है उसे एलर्ट मोड पर लें, लाउड स्पीकर से एनाउन्स करादें कि यहां रहने में खतरा है जान-माल का नुकसान हो सकता है, सभी लोग इस स्थान को दो दिन के अन्दर खाली कर दें।

मवेशियों के रहने व चारे आदि की व्यवस्था सुदृढ़ हो।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी, ई0ओ0 नगर पालिका, उप निदेशक सूचना सहित बाढ़ से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

x