टोल प्लाजा की कैश लेन 16 से होंगी बंद,पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

टोल प्लाजा की कैश लेन 16 से होंगी बंद

उन्नाव। नवाबगंज में टोल प्लाजा की कैश लेन 15 फरवरी की रात 12 बजे से बंद हो जाएंगी। सिर्फ फास्टैग से ही टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा। हालांकि मौजूदा समय में 20 फीसदी वाहनों में फास्टैग न होने से टोल प्लाजा पर दिन में कई बार जाम लगता है।

गलत लेन से निकलने पर दो गुना टैक्स वसूलने के नियम को लेकर विवाद भी रोज की बात है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहले एक जनवरी में लखनऊ-कानपुर हाईवे के टोल प्लाजा पर नगद भुगतान की व्यवस्था पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए थे। बाद में समय सीमा बढ़ाकर 16 फरवरी कर दी गई।

अब मात्र छह दिन शेष बचे हैं। अभी भी टोल से गुजरने वाले शत-प्रतिशत वाहनों में फास्टैग नहीं लग सका है। मात्र 80 फीसदी वाहन ही फास्टैग से आवागमन कर रहे हैं। रोजाना निकलते 26 हजार वाहन टोल के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार वर्तमान समय में टोल से 26 हजार छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं।

रोजाना टोल पर पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन से डेढ़ से दो सौ फास्टैग बनाए जा रहे हैं। 16 फरवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल पार करते समय दोगुना शुल्क अदा करना पड़ सकता है। कई अन्य प्राइवेट कंपनियां भी टोल कैंपस में निर्धारित शुल्क लेकर फास्टैग मुहैया करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *