तैमूर के साथ मस्ती करते दिखे मलाइका के बेटे अरहान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस है। करीना और मलाइका को अक्सर इवेंट्स, फैमिली फंक्शन या डिनर पर साथ देखा जाता है। दोनों के एक साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी करते हैं। वहीं अब दोनों के बच्चें के ​बीच भी बेहतर बॉडिंग देखने को मिल रही है। हाल ही में करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान और मलाइका के बेटे अरहान खान की एक साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक बार फिर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम बिताते नजर आई हैं। वहीं इसी दौराना जहां दोनों एक साथ समय बिता थीं। वहीं इन दोनों के बच्चे तैमूर अली खान और अरहान खान भी एक साथ मस्ती कर रहे थे। दोनों के एक साथ मस्ती भरी तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों बेहद ही खुश और क्यूट नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

x