दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी

नई दिल्ली

पश्चिमी हिमालय से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और कड़ाके की ठंड जारी है और शुक्रवार ‘बेहद ठंडा’ दिन हो सकता है। जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अब अलावा का सहारा लेते दिख रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज Delhi में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। Delhi की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।

गुरुवार को शहर में ‘बेहद ठंडा’ दिन रहा क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है और इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

मौसम से संबंधित शहर के आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं पालम स्टेशन ने न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

ठंडा दिन उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है। वहीं ‘बेहद ठंडा’ दिन तब होता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो।

शनिवार को Delhi में शीत लहर चलने का पूर्वानमान है और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है। आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान लगातार दो दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो।

अधिकारियों ने बताया कि Delhi जैसे छोटे इलाकों के लिए शीत लहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *