दिल्ली सहित कई राज्यो में 1 मार्च से ठंडी हवाओं का हुआ एहसास, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली

मार्च की शुरुआत में जहां लोग गर्मी बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में 1 मार्च से अचानक से चली ठंडी हवाओं ने फिर से ठंडी का एहसास करा दिया है।

फरवरी के अंत तक जहां पारा लगातार बढ़ रहा था वहीं अचानक से ठंडी हवाओं ने बढ़ती गर्मी से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम ने विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया था कि राजधानी में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

वहीं देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना लगातार जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है।  यही कारण है कि दोनों राज्यों में इस हफ्ते मौसम बदल सकता है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने Delhi में हफ्ते भर रहने वाले मौसम का अनुमान पहले ही जता दिया है। Delhi 7 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 34 तक जा सकता है।

आज भी Delhi में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *