देश की कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ा,रखे ये सावधानियां

Uncategorized

देश की कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।

देश में अब तक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इन स्थानों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है। विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

दुकान से चिकन खरीदने के बाद उसे धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें। कच्चा मांस या अंडा भी किसी इंसान को संक्रमित कर सकता है।

आप किसी दूषित स्थान के माध्यम से भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए पोल्ट्री फार्म या दुकानों पर किसी चीज या स्थान को छूने से बचें। किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें।

चिकन को करीब 100 डिग्री सेल्सियस की ताप पर पकाएं। कच्चा मांस या अंडा खाने की गलती न करें। ये वायरस ताप के प्रति संवेदनशील है और कुकिंग टेंपरेचर में नष्ट हो जाता है। कच्चे मांस या अंडों को खाने की दूसरी चीजों से अलग रखना चाहिए।

पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें और प्रभावित इलाकों में जाने से बचें। हेल्थकेयर वर्कर्स के नजदीक न जाएं। घर में किसी संक्रमित व्यक्ति से भी निश्चित दूरी बनाकर रखें। ओपन एयर मार्केट में जाने से परहेज करें और हाइजीन-हैंडवॉश जैसी बातों का खास ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *