देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कोहराम जारी है। Uttarakhand समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। इस वजह से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में स्थिति जानलेवा बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी Uttarakhand के टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं समेत कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का Alert जारी किया है। 2 दिन तक राज्य में  भारी बारिश होगी। इसके अलावा विभाग ने अगले 2 दिनों तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

आंध्र प्रदेश के Governor Biswa Bhushan Harichandan ने शनिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, गुंटूर और कृष्णा जिलों के कई गांव भारी वर्षा के बाद बाढ़ की चपेट में हैं। पिछले हफ्ते CM Jaganmohan Reddy ने गोदावरी के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया था।

गोदावरी और कृष्णा नदियों में जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। 18 से 20 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान है।Union Minister Dharmendra Pradhan ने आज ओडिशा के बाढ़ प्रभावित बलांगीर, कालाहांडी, बौध, सोनेपुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान भाजपा सांसद संगीता सिंह देव और बसंत कुमार पांडा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

x