देश

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में लगातार आ रही कमी

Above Article

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव मामले डेढ़ प्रतिशत से भी कम हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,059 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 78 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार 363 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 5 लाख 22 हजार 601 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 48 हजार 766 एक्टिव केस बचे हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 54 हजार 996 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना के एक्टिव दर में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 176 एक्टिव केस कम हुए हैं। कोरोना की एक्टिव केस की दर 1.37% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 11,805 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.19% है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। देश में शुक्रवार तक 20,06,72,589 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,40,794 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। देश में अब तक 57 लाख 75 हजार 322 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 3 लाख 58 हजार 473 लोगों को टीका लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button