देश में 90 हजार से ज्यादा नए केस, जाने खबर

नई दिल्ली

भारत में दिन प्रतिदिन Corona को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कुल संक्रमितों की संख्या 42 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिसके बाद अब हम विश्व में Covid 19 से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज़्यादा 90,802 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है। वहीं इस दौरान 1016 लोगों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।

देश में इस वक्त 8,82,542 केस एक्टिव हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 69,564 लोग Corona Virus को मात देकर ठीक होने में कामयाब हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 32,50,429 हो गई है।

भारत ने Corona संक्रमण के मामले में ब्राजील को भले ही पीछे छोड़ दिया है। लेकिन जांच की तुलना में संक्रमण को देखा जाए तो भारत बेहतर स्थिति में है। ब्राजील में करीब डेढ़ करोड़ सैंपल की जांच हुई है और 41 लाख से अधिक मामले मिले हैं। जबकि, भारत में करीब पांच करोड़ जांच में 41 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *