दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं और पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में टकराव हुआ है।

शनिवार रात 10.30 बजे त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते नोंकझोंक हो गई। कहासुनी के बाद दोनों ही गुट के लड़के वहां जमा हो गए।

हाथापाई होने के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी।

फायरिंग में शाहिद नामक के युवक के सिर में गोली लगी और मौत हो गई। जबकि 5 अन्य बाकी भी घायल हो गए। करीब 15-20 मिनट चले बवाल की सूचना मिलते ही पहले मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

इसके बाद बाकी थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। घटनास्थल के पास से पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *