Bihar के Former Chief Minister Dr. Jagannath Mishra का निधन हो गया। लंबे समय से Jagannath Mishra बीमार चल रहे थे। उनका निधन Delhi स्थित आवास पर हुआ। Former Chief Minister Dr. Jagannath Mishra के निधन पर CM Nitish Kumar ने शोक प्रकट किया है।
CM ने Jagannath Mishra के निधन को Bihar की राजनीति के लिए बड़ा क्षति बताया है। वहीं उन्होंने Bihar में 3 दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान Bihar के विकास के लिए काफी कुछ किया था। Bihar उनके किए गए कामो को हमेशा याद रखेगा।
Dr. Jagannath Mishra Bihar के 3 बार CM रह चुके थे। प्रोफेसर के रूप में डॉक्टर मिश्र ने अपना करियर शुरू किया। बाद में Bihar University में Economics के प्रोफेसर बने। राजनीति में उनकी रुचि राजनीति बचपन से ही थी। Jagannath Mishra University में पढ़ाने के दौरान ही Indian National Congress में शामिल हुए।
वह 1975 में पहली बार CM बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के CM रहे। वह 90 के दशक के बीच Union Cabinet Minister भी रहे। Bihar में डॉ मिश्रा का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है। Congress छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी Congress Party में शामिल हो गए थे।