नाराज ऑटो चालक यूनियन ने किया प्रदर्शन

मंगलवार को जंक्शन पर नो पार्किंग जोन में खड़े 4 टेंपो को RPF ने सीज कर चालकों को गिरफ्तार कर लिया। उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इससे नाराज यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार दोपहर हड़ताल कर दी। जंक्शन के मुख्य द्वार पर RPF के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। RPF निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की कोशिश की।

उनके द्वारा Video बनवाए जाने पर सभी धरने पर बैठ गए। इस सबका का खामियाजा मुसाफिरों को उठाना पड़ा  उन्हें जंक्शन प्रांगण पर ऑटो-टेंपो या ई-रिक्शा नहीं मिला। देर शाम एक बार फिर RPF निरीक्षक ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

आटो रिक्शा टैंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण पाल यादव ने पहले की तरह यात्री निकलने का केवल एक मार्ग होने, शेष निकासी के मार्गो को बंद करने की मांग की। साथ ही RPF निरीक्षक से प्रीपेड बूथ व आटो चालकों के लिए शौचालय बनवाने, गिरफ्तार लोगों से लिए गए 4 हजार रुपयों को वापस कराने की मांग की।

RPF निरीक्षक विपिन कुमार शिशौदिया ने बताया कि आटो यूनियन के पदाधिकारियों को उनकी मांगे DRM के पास भेजने की बात कही गई है। किसी भी आटो चालक को गलत तरीके से गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, रात को ऑटो चालकों की मांगें मान ली गईं, जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।

Leave a Comment

x