निर्भया के दोषी की X-ray से खुली पोल, जाने पूरा मामला

फांसी पर लटकाए जाने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, निर्भया के दोषी जान बचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में एक दोषी विनय ने शनिवार को पिन निगलने का दावा किया।  जेल प्रशासन ने जब उसका एक्स-रे कराया तो उसमें यह दावा झूठ निकला।

डेथ वारंट में तय 3 मार्च की तारीख आने में अब महज नौ दिन शेष रह गए हैं।इससे निर्भया के दोषियों की नींद उड़ने लगी है, जेल में सबसे ज्यादा परेशान विनय है। वह खुद को बीमारी से पीड़ित दिखाकर फांसी की तिथि को टालने की हर मुमकिन कोशिश करने में जुटा हुआ है।

ताजा घटनाक्रम में उस समय जेल अधिकारियों के होश उड़ गए, जब उन्हें विनय ने बताया कि उसने एक पिन निगल लिया है। इसके कारण उसके मुंह से खून निकल रहा है। यह बात वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में जैसे ही आई।

आनन-फानन में उसका एक्स-रे भी कराया गया,  उसका यह दावा जांच में झूठा साबित हुआ।जेल सूत्रों का कहना है कि निर्भया के दोषियों को यह बात पता है कि फांसी पर उन्हें तभी लटकाया जा सकता है, जब वे शारीरिक व मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वास्थ्य रहें। इस बात का दोषी फायदा उठाने की ताक में है।

Leave a Comment

x