पहले दिन 2,39,133 ने छोड़ी परीक्षा, नकल करते हुए पकड़े गए 34 परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले ही दिन मंगलवार को 2,39,133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के 1,57,042 जबकि इंटरमीडिएट के 82091 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 34परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इनमें 33 छात्र और एक छात्रा शामिल है।

पकड़े गए परीक्षार्थियों में 27 हाई स्कूल और 7 इंटरमीडिएट के हैं। इसी तरह परीक्षा के दौरान गड़बडी करने पर प्रदेश भर में 7 एफ आई आर दर्ज कराई गई हैं। इनमें 6 परीक्षार्थियों के खिलाफ दर्ज हुई हैं। इस बार की बोर्ड की परीक्षा में पिछले साल की तुलना में एक लाख 88 हजार 638 परीक्षार्थी कम सम्मिलित हो रहे हैं।

रिपोर्ट जितेन्द्र यादव                                                                                                                      ब्यूरो चीफ बलिया (बीबीसी खबर)

Leave a Comment

x