पहले विदेश दौरे पर आज मालदीव जाएंगे PM मोदी, नेबर फर्स्ट का देंगे संदेश

कार्यकाल की दूसरी पारी की शुरुआत के साथ ही PM Narendra Modi अपने पहले विदेश दौरे पर Saturday को Maldives जा रहे हैं। PM Modi के इस विदेशी दौरे को भारत के पड़ोसी देशों के महत्व और Neighbourhood first की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मालदीव आने के बाद PM Modi संसद को भी संबोधित करेंगे। इस दौरे की खास बात यह है कि पिछले आठ वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता के लिए मालदीव जा रहे हैं।

2018 में भी PM Modi मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद सालेह के शपथ ग्रहण में भी पहुंचे थे। पीएम मालदीव की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद संग बैठक करेंगे। इस दौरान मालदीव पीएम मोदी को राष्ट्रपति ऑफिस में ऑर्डर ऑफ निशानीजुद्दीन से सम्मानित करेगा।

इस यात्रा के दौरान मालदीव के विकास और उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। PM Modi और मालदीव के राष्ट्रपति संयुक्त रूप से दो रक्षा संबंधी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसमें तटीय निगरानी रेडार सिस्टम और मालदीव के सुरक्षा बलों के लिए संयुक्त अभ्यास केंद्र का उद्घाटन शामिल है।

9 June को PM श्रीलंका पहुचेंगे। PM का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के बाद श्रीलंका के लोगों के मन में भारतीय एकजुटता की भावना भी झलकती है। PM Modi श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद किसी देश के पहले राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री है जो श्रीलंका जा रहे हैं। PM Modi के कार्यकाल में भारत और श्रीलंका के रिश्ते बुलंदी पर पहुंचे हैं। दोनों देशों में सुरक्षा सहयोग, आपसी कारोबार हो और सांस्कृतिक संबंध बेहतर हुए हैं।

Leave a Comment

x