अंतराष्ट्रीय

प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, जाने पूरी खबर

Above Article

प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बकिंघम पैलेस ने बताया है कि प्रिंस फिलिप अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। पैलेस ने कहा, ”क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

बयान में कहा गया कि फिलिप के डॉक्टर की सलाह पर उठाया गया यह कदम एक एहतियाती उपाय है और कुछ दिन उन्हें अस्पताल में आराम और देखरेख करने के लिए रहना पड़ सकता है। फिलिप, जन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के रूप में भी जाना जाता है, 2017 में सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हुए थे और बहुत ही कम सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं।

इंग्लैंड के वर्तमान कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान, वे ब्रिटेन की महरानी के साथ लंदन के पश्चिम में विंडसर कैसल में रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button