बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी को बर्थडे किया विश, शेयर की फोटो

Above Article

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ-साथ पति निक जोनस की फैमिली से भी काफी क्लोज हैं। वो सोशल मीडिया पर आए दिन जोनस फैमिली के सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। प्रियंका बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पर विश्वास रखती हैं।

वहीं आज उनकी जेठानी सोफी टर्नर का बर्थडे है। वहीं सोफी के 24वें जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए विश किया। इसके साथ ही सोफी के देवर यानी निक जोनस ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में सोफी की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्हें सोफी को जन्मदिन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा- ‘हैपी बर्थडे सोफ! लव यू! आशा है कि आज का दिन तुम्हारे लिए खास रहेगा’।

वहीं निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी शादी की एक मजेदार फोटो शेयर की है, जिसमें सभी कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका और सोफी के बीच में निक बैठे हैं और सोफी अजीब सा मुंह बनाकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए निक ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सोफी‘।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button