ऐशबाग में ठग्गू तिराहे के पास पंजाब टिंबर स्टोर में बुधवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में लापता युवक जलने से मौत हो गई थी। सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया। आग से झुलसे उन्नाव निवासी सोनू ने Police को बताया था कि उसका भाई करन भी फैक्ट्री में काम कर रहा था। सोनू अपने 2 साथियों के साथ बाहर निकल आया था, लेकिन करन लापता हो गया था।
ACP बाजारखाला अनिल कुमार यादव के गुरुवार को पूरे दिन JCB की मदद से मलबा हटाकर खोजबीन की गई थी। कोई सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को दोबारा छानबीन शुरू की गई तो करन का जला हुआ शव फैक्ट्री में पड़ा मिला। उधर, बिना फायर NOC के संचालित हो रही अवैध प्लाई फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से Police पर भी सवाल उठने लगे हैं। Police का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
फायर विभाग मामले की जांच कर रही है। सवाल यह उठता है कि बिना NOC के जो फायर सर्विस फैक्ट्री को संचालित होने दे रही थी वह जांच में जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी। फायर विभाग के अधिकारी व्यापारियों को महज Notice देकर पल्ला झाड़ लेते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते। यही वजह है कि इस तरह के भीषण अग्निकांड आए दिन सामने आ रहे हैं।
अग्निकांड में 3 लोगों के झुलसने और एक के लापता होने के बावजूद Police की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। Police का कहना है कि झुलसे मजदूरों से तहरीर देने के लिए कहा गया है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।