इराक की राजधानी बगदाद में एक बार फिर अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट दागे गए। अमेरिकी सैन्य सूत्र ने कहा कि इस हमले का मकसद अमेरिकी संपत्ति को क्षति पहुंचाना था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि इसे हमले कितने लोग हताहत हुए हैं।
एएफपी के संवाददाताओं ने ग्रीन ज़ोन के पास एयरक्राफ्ट सर्किलिंग के पास कई विस्फोटों को सुना, जहां अमेरिकी मिशन स्थित है। अक्टूबर, 2019 के बाद से यह 19वां हमला था। इसके पूर्व अमेरिकी दूतावास हमला किया गया था, जहां 5,200 अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया गया। पिछले महीने में उत्तरी इराक में हुए ऐसे ही एक हमले में अमेरिकी कॉन्ट्रेक्टर की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका की कार्रवाई में 25 लड़ाके मारे गए थे, जो ईरान के नजदीकी माने जाते हैं।
Iran और America के बीच तनाव उस वक्त बहुत बढ़ गया, जब शुक्रवार को America ने बगदाद में Iran के टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी को ड्रोन हमले में मार गिराया था। सुलेमानी को वहां Airport से बाहर निकलते समय निशाना बना गया था।
इस हमले में ईरान के हशद अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख और कुछ अन्य ईरान समर्थित स्थानीय मिलिशिया भी मारे गए थे। 62 वर्षीय जनरल सुलेमानी को ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामेनेयी के बाद ईरान का सबसे ताकतवर शख्सियत माना जाता था। उनके मारे जाने के बाद America और Iran के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कुछ विशेषज्ञों ने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई थी।