उत्तर प्रदेशबलियालेटेस्ट न्यूज़

बलिया जिला कारागार एक बार फिर अशांत हो उठा

Above Article
बुधवार शाम आठ बजे के करीब रुटीन चेकिंग के दौरान कैदियों ने बंदी रक्षकों पर हमला कर दिया। इस दौरान कैदियों ने जमकर पथराव भी किया। इसमें कुछ बंदी रक्षक घायल हो गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया।
बलिया जिला कारागार एक बार फिर अशांत हो उठा। बुधवार देर शाम आठ बजे के करीब रुटीन चेकिंग के दौरान कैदियों ने बंदी रक्षकों पर हमला कर दिया। इस दौरान कैदियों ने जमकर पथराव भी किया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
बलिया डीएम अदिति सिंह ने कहा कि कैदियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हुई है। अब स्थिति सामान्य है और सभी कैदी बैरकों में हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।
बलिया जिला जेल के जेलर अंजनी गुप्ता ने कहा कि  रुटीन जांच के दौरान कुछ कैदियों द्वारा इसका विरोध किया गया था। तब समझाने से कैदी मान गए थे, लेकिन घात लगाकर कुछ कैदियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस और जिले के आला अधिकारियों को दी गई। अब हालात नियंत्रण में है।
रिपोर्टर  जितेन्द्र यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button