बलिया जिला जेल की दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार

 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिला कारागार से एक कैदी दीवार फांदकर फरार हो गया है। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई।

बांसडीहरोड थानाक्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचूराम पुत्र ढोड़ा राम चोरी और हत्या के मामले में पांच जून 2018 से जिला कारागार में लाया गया था। वह तभी से जेल में बंद था। पर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

सोमवार की शाम वह कोर्ट से पेशी से लौटा। रात में बैरक के अंदर के रोशनदान में लगे लोहे के सरिये को काटकर जेल से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई।

तत्काल इसकी जानकारी जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य को दी गई। जेल अधीक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन को दी।

जेल अधिकारियों की सूचना पर पुलिस फरार बंदी की धर-पकड़ में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी जेल गोरखपुर रेंज ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।

Leave a Comment