कानपुर

बिकरू कांड के आरोपी उमाकांत ने किया चौबेपुर थाने में सरेंडर

Above Article

यूपी के कानपुर में हुए बिकरू कांड के एक आरोपी उमाकांत उर्फ बउउन ने शनिवार को चौबेपुर थाने में पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर कर दिया है। पुलिस को उमाकांत की काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, उमाकांत उर्फ बउउन को विकास दुबे की आंख, नाक, कान कहा जाता था। चौबेपुर का रहने वाले उमाकांत पुलिस की 50 इनामिया सूची में शामिल हैं। यह सभी शूटआउट में विकास दूबे के साथ शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, बिकरू कांड में आरोपी उमाकांत शुक्ला 50 हजार का इनामी है। शनिवार को उमाकांत ने थाना चौबेपुर में सरेंडर किया। इस दौरान वह पत्नी और बच्चों को लेकर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उमाकांत ने गले में बकायदा एक तख्ती टांग रखी थी जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया था। साथ ही पुलिस के सामने सरेंडर की बात भी लिखी थी। पुलिस ने बताया कि एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी विकास दुबे का उमाकांत खास साथी है। पुलिस एनकाउंटर की दहशत के चलते उसने पत्नी और बच्चों के साथ सरेंडर किया है।

रिपोर्ट बीपी पांण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button