भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Uncategorized उत्तर प्रदेश बलिया लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ लिटिल सिंह के आह्वान पर भाजयुमों कार्यक्रयाओं द्वारा गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह तिराहे से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता तथा आम जन उपस्थित रहे। यात्रा का शुभारंभ रसङा श्री नाथ मठ के महंथ कौशलेन्द्र गिरी जी महाराज ने किया।
नगर के विभिन्न स्थानों से होते तिरंगा यात्रा जुलूस स्थानीय गाँधी पार्क पहुंचा जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रीय गान किया गया। तत्पश्चात आजाद चौराहा स्थित चंद्रेशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, इस अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।

देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को हम नमन करते हैं । जुलूस मे जिला मंत्री मोहित मौर्या, पंकज सिंह,राजा सोनी, श्री प्रवीण सिंह, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, संजयं राजभर अंकित सिंह,अजित सिंह, मोनू श्रीवास्तव अनुप सिंह, अविनाश सोनी जी, अजित भरद्वाज जी, अलोक सिंह, रामअशिष यादव, मृत्युन्जय गिरी,अमरेन्दर सोनी, प्रिन्स मौर्या, मन्धाता यादव , रुपेश तिवारी आदि रहे।

बलिया से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *