मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा का नया गाना ‘मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना’ रिलीज

Above Article

भोजपुरी एक्ट्रेस इन दिनों Social Media पर खूब वायरल हैं। कभी उनका कोई गाना तो कभी कोई रैप वायरल होता रहता है। इसी बीच आज सुबह-सुबह उनका नया गाना ‘मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना’ भी रिलीज हो रहा है।

अक्षरा ने इसकी जानकारी एक दिन पहले ही अपने Instagram चैनल से दी थी। गाने का कुछ हिस्सा उस Instagram पोस्ट सुनने को मिला था।

नए साल अक्षरा का यह गाना काफी धमाल मचा सकता है। Instagram पोस्ट के जरिए गाने के रिलीज के बारे बताते हुए अक्षरा ने लिखा है कि ‘मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना’ यह गाना अक्षरा सिंह यू-ट्यूब चैनल से सुबह 6 बजकर 15 रिलीज होगा।

 

आप इसे जरूर देखें और प्यार भी दें। जैसे आपने हर नए साल के गाने को दिया है। आप सभी को ढ़ेर सारा प्यार।” अक्षरा का यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल पर आ चुका है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इसके पहले भी अक्षरा सिंह के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। उन गानों ने भी काफी धमाल मचाया है। अक्षरा के कई पुराने गानों के व्यूज 150 मिलियन के भी पार हैं। जैसे उनके एक गाने ‘इधर आने का नहीं’ जो छह महीने पहले रिलीज हुआ था, उसके 185 मिलियन व्यूज हैं।

वहीं एक और गाने ‘कॉल करे क्या’ को 148 मिलियन बार देखा जा चुका है। अक्षरा के अपने यू-ट्यूब चैनल के लगभग 2 मिलियन सब्क्राइबर्स है। Instagram पर भी अक्षरा के 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button