मध्यप्रदेश: फुटओवर ब्रिज गिरने से 8 लोग घायल

भोपाल Railway Station पर एक फुटओवर ब्रिज का हिस्सा आज सुबह ढह गया, जिस कारण कम से कम 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, राहत बचाव का कार्य जारी है।

फुटओवर ब्रिज का छोटा-सा हिस्‍सा टूट कर गिरा है। इस हादसे में 7-8 लोग घायल हुए हैं। घायलों की चोट गंभीर नहीं है। इस हादसे में किसी शख्‍स की जान भी नहीं गई है। पूरी स्थिति नियंत्रण में है। हमने पुल का हिस्‍सा गिरने की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

x