महाराष्ट्र

महाराष्ट्र मे एक बार फिर लौटा लॉकडाउन, कोरोना की रफ्तार बढ़ी

Above Article

देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी आने लगी है। बीते सात दिनों से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है।

इससे एक बार फिर से कोरोना से लोगों को डर लगने लगा है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस फिर से बढ़े हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में एक बार फिर से 14 हजार नए मामले सामने आए हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र में अचानक कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखने को मिला है। इस वजह से महाराष्ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन की वापसी हुई है।

बीते एक दिन में महाराष्ट्र में करीब सात हजार नए मामले सामने आए हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना मामलों की संख्या 7,000 को छू गई और अकेले मुंबई में ये 1,000 के करीब पहुंच गई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगले आठ दिन तय करेंगे कि क्या राज्य में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के अमरावती जिले में आज से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। पुणो में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने का आदेश दिया गया है।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 14,199 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 83 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार 850 मामले सामने आ चुके हैं।

इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल सबसे ज्यादा चिंता कोरोना के सक्रिय मामलों के बढ़ने को लेकर है, जो 1 लाख 50 हजार 55 है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button