मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर कही ये बात

भूमंडलीय ऊष्मीकरण और मौसम चक्र में बदलाव के चलते वैश्विक स्तर पर तापमान में हर साल इजाफा हो रहा है। इस बार भी गर्मी मई-जून महीने में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। चिलचिलाती थूप के साथ पारा जल्द ही 45 डिग्री तक जा सकता है। भारतीय मार्च और अप्रैल में ही देश के अधिकांश हिस्सों मसलन सेंट्रल, वेस्टर्न और साउथ रीजन में तापमान में सामान्य से अधिक होगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मार्च-अप्रैल महीने में ही सामान्य तापमान में इजाफा हो जाएगा। इसी के सात अप्रैल में ही दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सामान्य से 1.15 डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक होगा।

फरवरी महीने में ही महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों गर्मी में इजाफा हो गया है। अगले दो महीनों के दौरान गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में मार्च और अप्रैल के दौरान मासिक औसत तापमान देश के कई हिस्सों, खासकर मध्य भारत में सामान्य से 1-1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है।

अप्रैल महीने में ही उत्तर पूर्व और मध्य भारत में गर्मी में इजाफा होगा तापमान सामान्य से अधिक होगा। भीषण गर्मी का यह सिलसिला यही नहीं थमने वाला जल्द ही तापमान 45 डिग्री के आसपास तक जा सकता है।

Leave a Comment

x