बॉलीवुड

रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो रिलीज, शाहीर शेख और सना सईद भी आएंगे नजर

Above Article

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इसमें शाहीर शेख और सना सईद भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो सॉन्ग का टाइटल है क्या जान लेगी मेरी। वीडियो में रश्मि देसाई अपनी बोल्ड अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। उनके डांस मूव्स को बहुत पसंद किया जा रहा है।

इस गाने को पलाश मुच्छल और अमित मिश्रा ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स बिपिन दास, आलोक झा और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। यूट्यूब पर रिलीज इस म्यूजिक वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ”शाहीर शेख रैपस्टार की तरह दिख रहे हैं और रश्मि देसाई प्रोफेशनल डांसर जैसी लग रही हैं।” दूसरे फैन ने कमेंट किया, ”शाहीर के मूव्स और    एक्सप्रेशंस शानदार हैं।” वहीं, अन्य फैन्स ने लिखा, ”क्या जान लेगी मेरी।”

इससे पहले शाहीर, रश्मि देसाई और सना सईद ने म्यूजिक वीडियो क्या जान लेगी मेरी का पोस्टर किया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि वह क्रिस्मस पर फैन्स को सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें रश्मि देसाई वेब सीरीज तंदूर से जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। यह सीरीज उल्ली ऐप पर स्ट्रीम होगी।

शाहीर शेख आल्ट बालाजी की वेब सीरीज पौरषपुर में नजर आएंगे। इसमें वह एक व्यापारी के रोल में हैं। वेब सीरीज में मिलिंद सोमन, अनु कपूर, शिल्पा शिंदे जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button