रामनवमी के अवसर पर सभी ने मिलकर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली

आज रामनवमी है। लेकिन कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन में भी रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भी लोग दिखाई दे रहे हैं। PM Modi ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। PM Narendra Modi ने Tweet कर सबको बधाई देते हुए लिखा- रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

President Ram Nath Kovind ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए Tweet किया, ‘राम नवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। राम नवमी के इस पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें।

हिन्दू धर्म में चैत्र मास की शुक्लपक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान श्रीराम के पृथ्‍वी पर आगमन का दिन बेहद फलदायी माना गया है। इस दिन मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।

देश के Defense Minister Rajnath Singh ने भी रामनवमी के अवसर पर देश को बधाई दी है। उन्‍होंने Tweet किया- श्रीरामनवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सभी के लिए श्रद्धा और शक्ति के प्रेरणा पुंज हैं। जय श्रीराम!

यह अदभुत योग है कि हमारी आस्था का धाम अयोध्या जब रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण की गवाह बन रही है, तब देश के Pm Modi बतौर सांसद विश्व की उस सबसे प्राचीनतम नगरी काशी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जहां बाबा विश्वनाथ खुद विराजमान हैं। राम से बड़ा राम का नाम है। राम नाम ने देश की हवा बदल दी। यह उनका ही आशीर्वाद था कि मध्यकाल में महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस जैसी अलौकिक रचना कर उसे घर-घर पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *