राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने 13 जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा, पिन्टू सिंह बने बलिया ज़िला जिलाध्यक्ष

बलिया (U.P) : नव वर्ष पर उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार राष्ट्रीय अध्यक्ष 2021 के पावन बेला में राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ धरातल पर पूर्ण रूप से वजूद मे आ गया। संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति के गठन के बाद उत्तरप्रदेश के सभी जिलों मे जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जा रहे है।
वही यूपी बिहार छतीसगढ,राजस्थान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत किये जा चुके है। उत्तरप्रदेश के 13 जनपदो के जिलाध्यक्षों की पहली सूची प्रकाशित कर मीडिया में घोषणा कर दी गयी है।
राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ ने यूपी के बलिया जिले से पिन्टू सिंह को जिलाध्यक्ष कि घोषणा की , प्रतापगढ़ से रत्नेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष ,नईम खान को जिलाध्यक्ष झांसी,सैय्यद आसिफ को जिलाध्यक्ष गोरखपुर,तारिक़ शेख को जिलाध्यक्ष बिजनौर,आरिफ अंसारी को जिलाध्यक्ष वाराणसी,संतोष कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष ग़ाज़ीपुर,महजबीन खान को जिलाध्यक्ष रायबरेली,विजय सिंह को जिलाध्यक्ष बाराबंकी,आशुतोष मिश्रा को जिलाध्यक्ष देवरीया, चन्दा निगम को जिलाध्यक्ष लखनऊ,अभिजीत पटेल को जिलाध्यक्ष प्रयागराज तथा
सुशील शुक्ला को जिलाध्यक्ष कौशाम्बी मनोनीत किया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिह ने बताया कि शीघ्र ही यूपी के अन्य जनपदों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ पत्रकारों के लिए पूरी तरह तन मन धन से समर्पित है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि धरातल पर बहुत से पत्रकार संगठन पत्रकारों की लड़ाई लड़ने की बात करते है लेकिन यदि पत्रकार के साथ कोई घटना होती है तो मुंह फेर लेते है।
यह संगठन पत्रकारों की हर लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलेगा और सहायता प्रदान करेगा। यह संगठन पत्रकारों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगा।
रिपोर्टर जितेन्द्र यादव