कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के द्वितीय सत्र में इटावा की जिला इकाई घोषित की गई जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई गई।
शहर के उत्तरी किनारे फॉर लेन हाईवे पर अड्डा तुलसी के निकट स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई कुशवाहा क्षत्रिय महासभा की इस राष्ट्रीय बैठक में अजय कुशवाहा शिवनगर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य और जिला टीम में राजकुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह जीतू व प्रमोद कुशवंशी को उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह को महामंत्री, अजय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी, रोहित सिंह को संगठन मंत्री, विवेक सिंह को कोषाध्यक्ष, अनूप सिंह कछवाहा को प्रचार मंत्री, मनोज कुमार व राहुल सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है।
नवगठित जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नूर सिंह कुशवाहा व राष्ट्रीय महामंत्री मुकुट कुशवाहा सहित कार्यसमिति के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में उ. प्र. के अध्यक्ष रामदास कुशवाहा एन सी सी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर ठा. मुंशीलाल कछवाहा, लाखन सिंह कुशवाहा, एस के सिंह कुशवाहा, मास्टर सुरेन्द्र सिंह, डा. महेश चन्द्र, डा. आनंद सिंह, डा. कमल सिंह, डा. बादाम सिंह, डा. अरविंद सिंह, रामजीवन सिंह, पं. दिनेश शास्त्री, सुरेश सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।