लखनऊ विवि में छात्रा से छेडछाड़ का मामला आया सामने

 डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में मंगलवार देर रात कुछ लड़के ऑडिटोरियम की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। वहां बैठी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने के बाद सभी लड़के दीवार फांदकर भाग गए।

इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को फोनकर सूचित किया। दीवार फांदकर आने वाले लड़के वहां 3 दिन से चल रहे एकल परिवर्तन कुंभ में आए थे। जिसमें से एक युवक की पहचान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के बाद से छात्राओं में काफी आक्रोश है। 

घटना के तुरंत बाद कॉलेज के एक छात्र ने कॉलेज प्रशासन को तुरंत फोन किया वे 4 गार्ड लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। शिकायत के बाद एकल कुंभ में आए हुए सभी कर्मचारियों को तलब किया गया जिसमें वो लड़के नहीं थे। इसी बीच एक लड़का अंधेरे में भागता हुआ नजर आया जिसे गार्ड ने दबोच लिया।

पकड़े गए युवक ने स्वीकार भी किया कि वो दीवार फांदकर आया था। इसके बाद कॉलेज के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को फोन किया और आशियाना पुलिस थाने में जाकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई।

Leave a Comment

x