मनोरंजन

शहनाज और बादशाह का ये धमाकेदार गाना हुआ रिलीज, देखे पूरी खबर

Above Article

बिग बॉस फेम शाहनाज गिल आए दिन अपनी चुलबुली अदाओं से सुर्खियां बटोरती दिखाई दे जाती हैं। वहीं हाल ही में वो अपने एक लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो के चलते जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं। ये शहनाज और बादशाह का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘फ्लाई’ है।

आज शहनाज और बादशाह का ये धमाकेदार गाना फाइनली रिलीज हो गया है। इस गाने में शहनाज की कातिलाना अदाएं फैंस को इस कदर दीवाना बना रही हैं कि ये आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करते नजर आ रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।

शहनाज गिल और बादशाह पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं, दोनों ने एक साथ आते ही फैंस को खूब इंप्रेस किया है। जैसा की शहनाज गिल अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पहले ही बता चुकी हैं कि इस गाने की शूटिंग कश्मीर की वादियों में हुई है।

वीडियो में शहनाज की अदाएं तो कातिलाना हैं ही, इसके साथ ही उनके कॉस्ट्यूम भी काफी अलग और स्टाइलिश हैं। ‘फ्लाई’ म्यूजिक वीडियो को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में बादशाह और शहनाज के अलावा उचाना अमित ने भी परफॉर्म किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button